रिश्ते जग के
रिश्तों का क्या मतलब होता ? आ कर के हमको िसखला दो ।
कैसे िजयें, िपयें गम कैसे ? बस इतना आ कर बतला दो ।
िकतना तोलें, कैसे बोलें ? कब चुप बैठें, कब मुँह खोलें ?
आज जरा आ कर के कुछ पल, ये गुर सारे हमें सुझा दो ।
मान के सब को अपना अपना, देखा था इक सुंदर सपना ।
टूटे सपने के ये टुकड़े, आ कर बैठ के पास जुड़ा दो ।
आज अतीत शूल सा चुभता, भावी भी कुछ धुंधला लगता ।
इस जमते कोहरे को आ कर, अपनी िकरणों से िपघला दो ।
सूना-सूना सा उपवन है, चुप-चुप सा सारा मधुवन है ।
इस गहराते सूनेपन को, तोड़ यहाँ जीवन िबखरा दो ।
िरश्तों का क्या मतलब होता ? आ कर के हमको िसखला दो ।
सरस्वती जोशी

No comments:
Post a Comment