Mata pita Aur Bhagwan
हो सकता है आज वह समय जिसका कभी न देखा सपना ।
जिसकी बदौलत मिलते रहे साहस, शक्ति औ प्रेरणा ।
आज है परिणाम जिसका, जिससे जागी थी चेतना ।
हैं अत्यंत मूल्यवान वे कष्टभरी बीती घड़ियाँ ।
शुरू हुआ जप जिन मनकों से उस माला की पावन लड़ियाँ ।
उन्हीं में कहीं वह दिव्य शक्ति है जिसने भावी मार्ग दिखाया ।
वर्तमान का जीवन जिससे बन ज्योतिर्मय जगमगाया
। सरस्वती जोशी

No comments:
Post a Comment