Mere ek bhaiya hain Mr. Sampat Sharma, ve Compu. ke visheshagya hain yah tasvir unki or se unke jijaji Late Dr. Vraj Raj Joshi ko ek sneh-bhara present hai. Thanks bhaiya Sampatji !
भैया संपतजी !
किन शब्दों में दूँ आज धन्यवाद !
मूक वाणी, हृदय विचलित,
सारा अतीत आ गया याद ।
पता नहीं के इन नयनों में,
आनंद है या भरा विषाद ।
पर इन टपके अश्रुकणों में,
उस अतीत को हूँ निहारती ।
जिसको विस्मित कर देने को,
जगती मुझको है पुकारती ।
चिरजीवी हो भाई मेरा !
जिसको दिखती यह मूक व्यथा ।
दूर बसी इक बहना की,
समझी जिसने अनकही कथा ।
सरस्वती जोशी

No comments:
Post a Comment