देवी संध्या / संझा / हंजा
अविवाहिताओं द्वारा मनवाँछित पति, उदार सास, अच्छी ससुराल, मैके तथा भाई के सुख की प्राप्ति हेतु श्राद्ध पक्ष में १६ दिन तक पूजित देवी संध्या / संझा / हंजा के जीवन की एक झलक !
संध्या केवल देवी नहीं हर कन्या की सहेली व बहन है, तथा हर घर की बहन-बेटी / कन्या का प्रतिनिधित्व भी करती है । इसके थापे तथा किला कोट डा० साधना जोशी-सुखवाल ने कनाडा में छपी एक पत्रिका में छापे थे, तथा श्री सुरेशजी व्यास सिखवाल ने उन्हें SNT में भी लगाया था !
अविवाहिताओं द्वारा मनवाँछित पति, उदार सास, अच्छी ससुराल, मैके तथा भाई के सुख की प्राप्ति हेतु श्राद्ध पक्ष में १६ दिन तक पूजित देवी संध्या / संझा / हंजा के जीवन की एक झलक !
संध्या केवल देवी नहीं हर कन्या की सहेली व बहन है, तथा हर घर की बहन-बेटी / कन्या का प्रतिनिधित्व भी करती है । इसके थापे तथा किला कोट डा० साधना जोशी-सुखवाल ने कनाडा में छपी एक पत्रिका में छापे थे, तथा श्री सुरेशजी व्यास सिखवाल ने उन्हें SNT में भी लगाया था !
संध्या / संझा / हंजा का जीवन
सावन में भी पतझड़ सी सूनी शाम ।
ससुराल का छोटा सा गाँव ।
जा खेतों के पास नंगे ही पाँव ।
पथिक-हीन, वाहन विहीन,
क्षितिज तक फैली लंबी राह ।
किसी खेत की अध-सूखी सी,
लंबी-सी खजूर के तले, सहमी सी,
तने से लिपटी खड़ी,
परम सुंदरी, भोली संध्या,
अनमनी, उदास, देखती बाट ।
होती निराश बार बार ।
फिर भी बुनती आशा के तार ।
जा नित्य पथ लेती निहार ।
ससुराल का छोटा सा गाँव ।
जा खेतों के पास नंगे ही पाँव ।
पथिक-हीन, वाहन विहीन,
क्षितिज तक फैली लंबी राह ।
किसी खेत की अध-सूखी सी,
लंबी-सी खजूर के तले, सहमी सी,
तने से लिपटी खड़ी,
परम सुंदरी, भोली संध्या,
अनमनी, उदास, देखती बाट ।
होती निराश बार बार ।
फिर भी बुनती आशा के तार ।
जा नित्य पथ लेती निहार ।
"मैके को जाती पगडंडियों पर खड़ी,
दूर-दूर तक देखती रहूँ ?
हाँ ! क्यों नहीं !
क्या पता आ जाय सुध,
मेरी बिछुड़ी भौजाई को ।
माँ की आँख फरक जाए,
वह भेजे लेने भाई को ।
किसी सहेली को तीजों के,
झूलों में ही आएँ याद ।
वे गीत जो मैं गाया करती थी,
जिनमें करती थी फरियाद :
"माँ ! मुझको नहीं भुला देना !
भैया को भेज बुला लेना..."
आ गई संध्या की बेला !
पंछी लौट के घर को आए ।
अब न यहाँ कोई आएगा,
क्यों बैठी हूँ आस लगाए ?
कुछ पल और देख लूँ बाट ?
या पति के घर लौट जाऊँ ?
फिर से अपना वही नित्य का,
गृहणी का धर्म निभाऊँ ?"
दूर-दूर तक देखती रहूँ ?
हाँ ! क्यों नहीं !
क्या पता आ जाय सुध,
मेरी बिछुड़ी भौजाई को ।
माँ की आँख फरक जाए,
वह भेजे लेने भाई को ।
किसी सहेली को तीजों के,
झूलों में ही आएँ याद ।
वे गीत जो मैं गाया करती थी,
जिनमें करती थी फरियाद :
"माँ ! मुझको नहीं भुला देना !
भैया को भेज बुला लेना..."
आ गई संध्या की बेला !
पंछी लौट के घर को आए ।
अब न यहाँ कोई आएगा,
क्यों बैठी हूँ आस लगाए ?
कुछ पल और देख लूँ बाट ?
या पति के घर लौट जाऊँ ?
फिर से अपना वही नित्य का,
गृहणी का धर्म निभाऊँ ?"
लगा अगले दिन की आस,
लौट आती पति के द्वार ।
खाती थी नित्य सास की मार ।
सिर की फटी चूँदड़ तार-तार ।
पति भी तो नहीं मिला उदार ।
सोचती वह बार-बार :
"भाई न मुझे भुला पायेगा ।
इक दिन वह यहाँ आएगा ।
सिर पर धरेगा स्नेह का हाथ ।
बैठेगा कुछ देर साथ ।
मेरे कष्ट देख द्रवित हो कर,
आँसू की कर देगा बरसात ।
करुणा के दो बोल बोल कर,
मेरी पीड़ा करेगा शांत ।
कोई तो है दुख का साथी,
यह विश्वास जगा जाएगा ।
घर तो मुझे लौटना होगा,
पर दुखियारापन घट जाएगा ।
कटु शब्दो की बौछारें तो,
मिलना बंद नहीं होगा ।
जो नियति मिली है मुझे देव से,
उसको तो सहना ही होगा ।
लौट आती पति के द्वार ।
खाती थी नित्य सास की मार ।
सिर की फटी चूँदड़ तार-तार ।
पति भी तो नहीं मिला उदार ।
सोचती वह बार-बार :
"भाई न मुझे भुला पायेगा ।
इक दिन वह यहाँ आएगा ।
सिर पर धरेगा स्नेह का हाथ ।
बैठेगा कुछ देर साथ ।
मेरे कष्ट देख द्रवित हो कर,
आँसू की कर देगा बरसात ।
करुणा के दो बोल बोल कर,
मेरी पीड़ा करेगा शांत ।
कोई तो है दुख का साथी,
यह विश्वास जगा जाएगा ।
घर तो मुझे लौटना होगा,
पर दुखियारापन घट जाएगा ।
कटु शब्दो की बौछारें तो,
मिलना बंद नहीं होगा ।
जो नियति मिली है मुझे देव से,
उसको तो सहना ही होगा ।
यूँ नियति की कृपा की आस में,
मैके के प्रति जमे विश्वास में,
शामें आती रहीं, जाती रहीं ।
संध्या अटल बनी सी अपनी,
परंपराओं को निभाती रही ।
पर उसके जीवन की पीर,
सह न सका कोमल शरीर ।
और भव की उस पीड़ा से,
मुक्त हो गया उसका तन ।
विदा हो गई इस जगती से,
तोड़ रिश्तों के सब बंधन ।
मैके के प्रति जमे विश्वास में,
शामें आती रहीं, जाती रहीं ।
संध्या अटल बनी सी अपनी,
परंपराओं को निभाती रही ।
पर उसके जीवन की पीर,
सह न सका कोमल शरीर ।
और भव की उस पीड़ा से,
मुक्त हो गया उसका तन ।
विदा हो गई इस जगती से,
तोड़ रिश्तों के सब बंधन ।
मैके में समाचार आया ।
तो सब का मन भर आया ।
कैसे मन मजबूत बना कर,
नारी का कर्तव्य सिखाया !
कैसे बन कठोर समझाया :
"पतिगृह ही स्वर्ग तुम्हारा संध्या !
तुम परधन थीं, यह भूल न जाना !
खड़ी गई थीं तुम उस घर में,
बस आड़ी ही बाहर आना... "
तो सब का मन भर आया ।
कैसे मन मजबूत बना कर,
नारी का कर्तव्य सिखाया !
कैसे बन कठोर समझाया :
"पतिगृह ही स्वर्ग तुम्हारा संध्या !
तुम परधन थीं, यह भूल न जाना !
खड़ी गई थीं तुम उस घर में,
बस आड़ी ही बाहर आना... "
और नारी-हृदय इस
अन्याय को ना सह पाया ।
हर सहेली ने संध्या की,
भूल उसकी "बलाई" जात को,
विस्मित कर जात-पाँत को,
मान कर देवी उसे,
हर घर के बाहर कर चित्रित,
संध्या / संझा / हंजा का थापा बनाया ।
श्रद्धा से कर के पूजन,
बार-बार कर के वंदन ।
गा-गा कर उसका करुण जीवन,
श्रद्धांजलि दे किया नमन ।
एक नहीं पूरे सोलह दिन ।
अन्याय को ना सह पाया ।
हर सहेली ने संध्या की,
भूल उसकी "बलाई" जात को,
विस्मित कर जात-पाँत को,
मान कर देवी उसे,
हर घर के बाहर कर चित्रित,
संध्या / संझा / हंजा का थापा बनाया ।
श्रद्धा से कर के पूजन,
बार-बार कर के वंदन ।
गा-गा कर उसका करुण जीवन,
श्रद्धांजलि दे किया नमन ।
एक नहीं पूरे सोलह दिन ।
सरस्वती जोशी
No comments:
Post a Comment